उज्जैन महाकाल मंदिर में युवती के डांस के बाद गृह मंत्री का एक्शन, FIR के साथ चेतावनी

mp narottam mishra

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदिरों में डांस और वीडियो के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। छतरपुर (Chhatarpur ) के बाद अब उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में युवती द्वारा डांस किए जाने पर बवाल खड़ा होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्री ने युवती पर एफआईआर के निर्देश दिए है। इधर युवती ने वीडियो के वायरल (Video Viral) और पंडितों द्वारा विरोध किए जाने पर माफी मांगी है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job Alert : 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। मैं इसे आपत्तिजनक मानता हूं, यह तीसरी और चौथी बार है। मैं चेतावनी देता हूं कि अब कोई इस तरह की शिकायत आई है, तो सरकार एक्शन लेगी, लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब भावनाओं के साथ खिलवाड़ा नहीं होगा।मैंने एसपी उज्जैन (Ujjain SP) को सख्त निर्देश दिए है कि केस रजिस्टर्ड कर एक्शन लिया जाए।

बता दे कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती रग-रग में इस तरह तू समाने लगा…फिल्मी गाने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple of Ujjain) के अंदर डांस करती हुई नजर आ रही है।यह युवती इंदौर की रहने वाली है और इसका नाम मनीषा रोशन है। मनीषा ने दो वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए।इंस्टाग्राम पर उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 2 महिने के महंगाई भत्ते के साथ आएगी सैलरी

इसके बाद वीडियो के वायरल (Viral Video) होते ही बवाल मच गया और  वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए मांग की कि महिला के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। हालांकि विवाद बढ़ा तो युवती ने देर शाम माफी मांग ली और वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया।इसके बाद आज गृह मंत्री ने पूरे मामले पर एक्शन लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”628829522″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews