कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की कार्रवाई, 10 टन से अधिक अमानक प्लास्टिक जप्त, 50 हजार का स्पॉट फाइन

कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम की कार्रवाई, 10 टन से अधिक अमानक प्लास्टिक जप्त, 50 हजार का स्पॉट फाइन

Bhopal News : भोपाल नगर पालिक निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक सप्लायर, होलसेलर पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिसमें अलग-अलग जोन के AHO और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी विजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त टीम बनाकर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती की बड़ी कार्यवाही की गई।

लगातार होगी कार्रवाई 

चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में  घोड़ा नक्कास स्थित अमृत प्लास्टिक की दुकान पर 276 बोरी (पांच डंपर ) अमानक प्लास्टिक की जप्ती की गई एवं 50 हजार रु स्पॉट फाइन किया गया, सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती और फाइन की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेग।  वही एक और कार्रवाई में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने विजय मार्केट में 65 किलो अमानक प्लास्टिक जब्त कर 2500 रु का फाइन किया

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews