अभिनेत्री स्वरा भास्कर का माफिया अतीक और अशरफ की हत्या पर किया ट्वीट चर्चा में

swara-bhaskar-comment-on-bjp-candidate-sadhvi-pragya-

Bhopal- Tweet of actress Swara Bhaskar : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामलें में ट्वीट कर अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई है, बीती रात 3 हमलावरों ने गोली मारकर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। इस मुद्दे पर जहां एक तरफ़ लोगों ने इसे माफिया राज का अंत बताया तो वही मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया है।

स्वरा का ट्वीट
स्वरा भास्कर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “एक एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग या फिर एनकाउंटर कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका जश्न मनाया जाए। यह सिग्नल देता है कि राज्य नियम के खिलाफ काम कर रहा है। यह सिग्नल देता है कि राज्य की एजेंसियों की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है, क्योंकि वे क्रिमिनल्स की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं है, यह अराजकता है।” हालांकि उनके इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर उन्हे ट्रोल किया है। और जमकर ही सोशल प्लेटफॉर्म पर लताड़ा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews