सांची के बाद अब सौरभ और श्रीधी दूध के बढ़े दाम, सोमवार से नये रेट लागू

Milk Price Hike in Indore

Bhopal Madhya Pradesh Milk Rates Increased : जाते साल के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश में लोगों को बढ़े हुए मूल्यों पर दूध खरीदना पड़ेगा, सांची के बाद अब सौरभ और श्रीधी ने भी दूध के रेट भी बढ़ा दिए है। अब उपभोक्ताओ को प्रति लीटर पर 2-2 रुपए ज्यादा देने होंगे हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ के रेट सोमवार से ही बढ़ा दिए गए है लेकिन वही श्रीधी मंगलवार को नए रेट पर मिलेगा। गौरतलब है कि सांची ने 25 दिसंबर को कीमतें बढ़ाई थी। सौरभ और श्रीधी की बात करें, तो इनकी करीब 1 लाख लीटर दूध की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है।

श्रीधी के नए रेट
श्रीधी ने अपने 12 में से 11 वैरायटी के दूध के रेट बढ़ाए हैं। बढ़े हुई दर 27 दिसंबर से लागू हो जाएगी। यानी आज से ग्राहकों को नए रेट पर दूध मिलेगा। सुपर गोल्ड का आधा लीटर का पैकेट पहले 32 रुपए में मिलता था। अब 33 रुपए में मिलेगा। गोल्ड (6 लीटर) पहले 396 रुपए में था। अब 408 रुपए में मिलेगा। स्टैंडर्ड शक्ति आधा लीटर 29 की जगह 30 रुपए, सुपर चाय शक्ति (1 लीटर) 58 की जगह 60 रुपए, ताजा आधा लीटर पैकेट 26 की जगह 27 रुपए, ताजगी चाय एक लीटर 54 की जगह 56 रुपए, चाय स्पेशल एक लीटर 56 की जगह 58 रुपए, स्मार्ट आधा लीटर 20 की जगह 21 रुपए, स्लिम (180 एमएल) 9 की जगह 10 रुपए और ताला (6 लीटर) 312 की जगह 324 रुपए में मिलेगा। स्मार्ट बालक वैरायटी के दूध के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

सौरभ के नए रेट
सौरभ दूध के रेट सोमवार से बढ़े। प्रति लीटर दो रुपए बढ़ाए गए हैं। गोल्ड (फुल क्रीम) 1 लीटर दूध 61 की जगह 63 रुपए, आधा लीटर का पैकेट 31 की जगह 32 रुपए, स्टैंडर्ड (हेल्थ) 1 लीटर 56 रुपए में मिलेगा। आधा लीटर के पैकेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही 29 रुपए में मिलेगा। टोंड (चाय स्फूर्ति) 1 लीटर 49 की जगह 51, आधा लीटर दूध 25 की जगह 26 रुपए में मिलेगा। चाय स्पेशल एक लीटर दूध की कीमत 51 की जगह 53 रुपए में मिलेगा। इसी तरह डबल टोंड (प्यूरा) आधा लीटर दूध की कीमत 24 रुपए हो गई है। वहीं, डबल टोंड (बालक) 165 एमएल दूध के रेट में भी परिवर्तन नहीं किया गया। वहीं, स्लिम (स्किम्ड मिल्क) का 200 एमएल का पैकेट 9 की जगह 10 रुपए में मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews