बिना अनुमति संपत्ति बेचे जाने से नाराज ससुर ने किया बहू पर हँसिये से हमला, एक मासूम भी घायल

पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो और आरोपी, जुड़े थे तस्करी के अपराधों से

Bhopal -Father-in-law Injured Daughter-in-law : राजधानी भोपाल के कोलार में एक सनकी बुजुर्ग ने बिना सहमति झुग्गी बेचे जाने से खफा होकर बहू और उसकी मासूम भतीजी पर हँसिये से जानलेवा हमला कर उन्हे लहूलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में बहू और मासूम को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह था मामला 

कोलार पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है, जब बहु और उसकी मासूम भतीजी सो रही थी, तभी रात्रि के समय हँसिये लेकर पहुंचे आरोपी नाना ने उसके गले पर हँसिये से वार कर दिए साथ ही पास में सो रही बहू के सर में भी तलवार मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है, इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, कोलार थाना प्रभारी जय सिंह के मुताबिक शंकर रावत नामक अधेड़ अपनी झुग्गी बेचे जाने से नाराज था, अधेड़ का आरोप है कि उनकी बहू ने बिना पूछताछ के ही झुग्गी किसी को बेच दी थी, जिससे वह काफी समय से नाराज चल रहा था और ताव में आकर उसने बहू गीता रावत और मासूम इंद्रा गौतम पर जानलेवा हमला बोल दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews