बिजली कंपनी ने काटी नगर निगम की लाइट, बकाया राशि न भरने के चलते की कार्रवाई

बिजली कंपनी ने काटी नगर निगम की लाइट, बकाया राशि न भरने के चलते की कार्रवाई

Bhopal-Municipal Corporation’s light connection cut : भोपाल में शुक्रवार को  नगर निगम के ऑफिसों की बत्ती  काट दी गई। बिजली कंपनी ने निगम के माता मंदिर स्थित ऑफिस और जोन कार्यालयों के बिजली कनेक्शन काट दिए। बिजली कटते ही निगम के सभी काम रुक गए वही कार्यालयों में लोगों की लंबी कतारें लग गई। वही निगम कार्यालय के कनेक्शन काटे जाने से निगम अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि बैठकर बातचीत कर हल निकाला जाना चाहिए इस तरह बिजली काटे जाने हजारों लोग परेशान हो गए है।

निगम कार्यालय में लोगों की लगी लंबी कतार 

बताया जा रहा है कि बिजली बिल जमा नहीं करने पर कंपनी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले बिजली कंपनी ने निगम को नोटिस भी जारी किए लेकिन कोई जवाब न मिलने पर बिजली काटने की कार्रवाई की गई। निगम के माता मंदिर स्थित कार्यालय में  अधिकारी-कर्मचारी अंधेरे में ही काम करते नजर आए। वही स्थानीय लोगों की समस्या लेकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इसके अलावा जोन-2 और इसके वार्ड ऑफिसों में भी बत्ती गुल हो गई है। दो दिन से इन चारों दफ्तरों और अन्नपूर्णा भवन स्थित कंप्यूटर शाखा में भी बिजली नहीं है।

काट चुके है स्ट्रीट लाइट भी 

इससे पहले भी बकाया राशि को लेकर निगम की बिजली काटी जा चुकी है वही शहर की स्ट्रीट लाइट भी काटी जा चुकी है।  पिछले साल कंपनी ने 29 अक्टूबर से लगातार 12 दिनों तक स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट रखे थे। इससे शहर के अधिकांश इलाकों की लाइट बंद हो गई थी। शहर के मुख्य सड़कों की काटी गई स्ट्रीट लाइट कनेक्शन के चलते लोग खासे परेशान हु थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews