डेढ़ करोड़ की ठगी के आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल की  अयोध्यानगर पुलिस ने 1.5 करोड रु. की धोखाधडी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़  कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा फार्मा कंपनी के मालिक को केपेक्स के लिये 30 करोड रु का लोन दिलाने के नाम पर  1.5 करोड रु की धोखाधडी की गई थी। आरोपियों ने महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के खातो में 1.5 करोड रु. का ट्रांजेक्शन कराया था, ठगी को अंजाम देने के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने इन्हे धर दबोचा।

यह था मामला 

16 मार्च को को फरियादी सलिल श्रीवास्तव पिता आर के श्रीवास्तव निवासी ई 4/300 अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा शिकायत की गई कि उन्हे कोविड के बाद वर्ष 2021 में अपने फार्मास्यूटिकल बिजनेस को बढ़ाने के लिये 30 करोड रुपये की शीघ्र आवश्यकता थी, जिन्हे मिनाल निवासी आलोक कुमार खतारे ने अपने साथी गौरव धाकड के साथ कम ब्याज पर शीघ्र लोन एवं विदेश से प्रायवेट फंडिंग दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक छलपूर्वक विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग फीस औऱ चार्जेस के नाम पर कुल लगभग 1.5 करोड रूपये की धोखाधडी की गई है, इस रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुये जांच पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध  कायम कर विवेचना मे लिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधडी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ जारी 

पुलिस ने इंदौर, देवास में विभिन्न स्थानो मे दबिस देकर आरोपियों की लोकेशन तथा अन्य तकनीकि साक्ष्यो के आधार पर आरोपी आलोक कुमार खतारे  और गौरव धाकड को आजाद नगर इंदौर से पकडा, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी आलोक एवं गौरव को रिमांड मे लेकर  पूछताछ जारी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews