भोपाल ऐशबाग पुलिस ने पकड़े चोर, 13 लाख के सोने के जेवर बरामद

चोरी करने के बाद आरोपी ने कुछ जेवर गिरवी रख लोन लिया और कुछ अपने दोस्त को बेचने के लिए दे दिए।
madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

BHOPAL NEWS : भोपाल की ऐशबाग थाना पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है, चोरों का यह गिरोह लगातार इलाके में सक्रिय था और एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों से 13 लाख के जेवर बरामद किए है।

यह थी घटना 

24 अप्रैल को फरियादी फरियादी मीरा गौर पुष्पा नगर रोड थाना ऐशबाग में अपनी रिपोर्ट दर्ज कारवाई कि मेरी सास सुशीला देवी गौर के रूम में एक लोहे की छोटी पेटी रखी थी जिसमें मेरा व मेरी दो नंद व सास का पुरानी इस्तेमाली गोल्ड का सामान पुरानी इस्तेमाली गोल्ड के दो माँग टीका, दो जोड़ी झूमकी, तीन हार, छः कंगन, चार अँगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चैन, एक जोड़ी कान की बाली व 11000/- रूपये नगदी रखे थे ,कोई अज्ञात चोर गोल्ड व नगदी पैसे चोरी कर ले गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई 

पुलिस टीम ऐशबाग़ ने मामला दर्ज करने के बाद आस पडोस के लोगो से पूछताछ कर पता लगाया और संदेही राज पटेल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गये जेवरात के संबंध में पूछताछ की, पूछताछ में राज पटेल द्वारा चोरी करने से इंकार किया गया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया उसने बताया कि कुछ जेवरात उसके पास रखे है एवं कुछ बैंक में जमा कर लोन लिया व कुछ जेवरात अपने दोस्त पल्केश साहू को बेचने के लिए दिए। गहने चोरी का खुलासा कर आरोपी राज पटेल पिता आनन्द पटेल उम्र 20 साल निवासी म.न.169 पुष्पानगर मेन रोड थाना ऐशबाग भोपाल और पल्केश साहू पिता मुकेश साहू उम्र 27 वर्ष नि म.न. 163 पुष्पा नगर ऐशबाग को गिरफ्तार कर चोरी गये सोने के जेवर लगभग 13 लाख रुपये कीमत के बरामद किए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews