भोपाल : सुल्तानिया अस्पताल के अधीक्षक के अकाउंट में रिश्वत लेने का मामला, कांग्रेस-बीजेपी ने की यह मांग !

भोपाल : सुल्तानिया अस्पताल के अधीक्षक के अकाउंट में रिश्वत लेने का मामला, कांग्रेस-बीजेपी ने की यह मांग !

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के शासकीय जनाना अस्पताल सुल्तानिया में अधीक्षक डॉ विजय कुमार नंदमेर द्वारा अपने अकाउंट में रिश्वत लेने के मामलें में उनकी चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए है, गौरतलब है कि मेडिकल और सर्जिकल सप्लायर मंगलेश्वर ने आरोप लगाए है कि मेडिकल और सर्जिकल माल की सप्लाई के बदले में डॉ विजय ने उससे 30 प्रतिशत कमीशन मांगा था जिसके बाद 25 प्रतिशत पर सौदा तय हुआ था, इस मामलें में मंगलेश्वर ने डॉ विजय के अकाउंट में करीबन 99 लाख रुपये डाले थे जो उन्होंने कमीशन के तौर पर लिए थे लेकिन फिर भी उन्होंने मंगलेश्वर के करीबन साढ़े 3 करोड़ के बिल पास नहीं किए और 25 प्रतिशत और कमीशन की डिमांड कर डाली, जिसके बाद मंगलेश्वर ने न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें… अजब गजब MP : सुल्तानिया अस्पताल के अधीक्षक पर अकाउंट में रिश्वत लेने का आरोप !

अब इस मामलें में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने ट्वीट किया है कि “इसकी जांच पड़ताल होनी चाहिए, उन्होंने लिखा कि ये वो दीमक है जो हमारी सफलता को खा जाते है”।

वही बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने भी अधीक्षक डॉ विजय नंदमेर पर लगे आरोप पर ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि “मेरा बस चले तो ऐसे बेईमानों को चौराहों पर उल्टा लटकाकर जनता से पिटवाऊँ, सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अधीक्षक पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है”।

वही कांग्रेस की मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने भी इस मामले में ट्वीट किया है संगीता शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज पर ही सवाल दागते हुए लिखा कि “क्या रिश्वत को वैधानिक दर्जा दे दिया गया है, तभी अधिकारी बेहिचक अकाउंट में रिश्वत ले रहे है”।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews