मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

BHOPAL NEWS :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया।

सीएम ने पुलिस परिवार से किया संवाद 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचनाविकास निगम के अध्यक्ष कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास

प्रदेश की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस का प्रयास है कि जिले से लेकर अनुभाग एवं थाना स्तर पर भी ऐसे भवन जल्द बनें, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews