Bhopal Coronavirus: इंदौर से ज्यादा बिगड़े हालात, फिर 63 कोरोना पॉजिटिव

Bhopal Coronavirus: इंदौर से ज्यादा बिगड़े हालात, फिर 63 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल।

लॉकडाउन (LockDown) के अनलॉक (Unlock 1.0) होने के बाद इंदौर(indore) से ज्यादा भोपाल (bhopal) में हालात बिगड़ते जा रहे है। यहां आए दिन 50-70 मरीज मिल रहे है और आंकड़ा तेजी से आगे बढ रहा है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में फिर 63 नए कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मिले है और दो ने दम तोड़ दिया।वही एक कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (congress mla kunaal choudhary) भी पॉजिटिव पाए गए है, जिनका इलाज जारी है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार को भी काफी तादाद में मरीज मिले थे।अबतक संक्रमितों की संख्या 2200 के पार पहुंच गया है वही 74 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर प्रदेश में आंकडा 11 हजार के करीब और अबतक 447 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही बढ़ते आंकड़ों को लेकर सरकार ने पांच दिन भोपाल खोलने का फैसला किया था, जो सोमवार से लागू होगा।अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिर सरकार (shivraj sarkar) बड़ा कदम उठा सकती है।

दरअसल, 62 पॉजिटिव मिले मरीजों में शाहजहांनाबाद क्षेत्र के 16 लोग शामिल हैं। इसमें से आठ एक ही परिवार के हैं। एक संक्रमित मरीज से बातचीत में सामने आया कि उसकी बहन जिकित्जा कंपनी (108 एबुलेंस) में काम करती थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर के सभी 8 लोगों के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो सभी सदस्य पॉजिटिव निकले। जिकित्जा में अब तक 35 कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। इन सभी के परिवार वालों की रिपोर्ट भी लगातार पॉजिटिव आ रही है। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही संक्रमण फैलने का कारण बनती जा रही है। इधर, बाणगंगा क्षेत्र में फिर से संक्रमण बढ़ना लगा है। यहां फिर से 7 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं भीम नगर में छह नए संक्रमित सामने आए हैं। इस तरह टीटी नगर क्षेत्र में 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं बैरागढ़ में पांच और ऐशबाग क्षेत्र में चार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

भोपाल को लेकर प्रशासन सतर्क

भोपाल में कोरोना वायरस के फैलने को लेकर एक बड़ा अध्ययन किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर), नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी), एम्स व मप्र स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह अध्यनन कर रहे हैं। इसमें 250 लोगों के ब्लड के सैंपल लेकर उनकी एंटीबॉडी की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की माने तो इसके लिए सैंपल लेने के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।इसके बाद जहांगीराबाद, मंगलवारा, बुधवारा व अन्य हॉटस्पाट से लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों की जांच एम्स की जाएगी। इसके बाद पूरा ब्यौरा आईसीएमआर को भेजा जाएगा। आईसीएमआर से देशभर की रिपोर्ट एक साथ जारी होगी।

पांच दिन खुलेंगे बाजार
लगातार बढ़ते आंकडों को देखते हुए सरकार ने अब भोपाल को सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार खोलने का फैसला किया है। शनिवार और रविवार को शहर पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें सभी निजी दफ्तर भी शामिल हैं। सभी दुकानें रात 8.30 बजे तक बंद करनी होंगी। वहीं, रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का पालन करना होगा। यह आदेश शनिवार को कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने जारी कर दिए हैं। बाजार खुलने की यह व्यवस्था सोमवार से लागू होगी।

बता दे कि मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10641 हो गई है।वही अबतक 461 की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews