भोपाल संभागायुक्त ने बताया कोरोना मरीज के संपर्क में आने पर कैसे करे बचाव

Women's-Day--Bhopal-Commissioner-Kalpana-Shrivastav-raised-these-commendable-steps-for-women

भोपाल।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव सभी से सुरक्षित औऱ सैफ रहने की अपील की है।वही उन्होंने बताया है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के संपर्क में आ जाए तो क्या करे। आज मीडिया से चर्चा करते हुए संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि जनता कर्फ्यू में सभी लोगो ने साथ में आकर अच्छी तरीके से निभाया है।संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल में पहला कोरोना वायरस का जो मरीज मिला है उसे एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके घर के साथ पूरे एरिया को भी सेनेटाइज किया गया है।अगर कोई मरीज उसके संपर्क में आया हो तो घबराने की जरुरत नही है।पांच दिनों बाद जांच करवाएं अगर बुखार आना, सर्दी-जुकाम और बॉडी टेंपर नीचे आना जैसे लक्षण दिए देते है। सीधे डॉक्टर से संपर्क करे और जांच करवाएं। सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं है और पैनिक होने की जरुरत नही है। इससे लड़ा जा सकता है, डरने की जरुरत नही। सोशल डिस्टेंसिंग की जरुरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews