Bhopal News : गौरव दिवस पर हर साल रहेगी सरकारी छुट्‌टी, CM ने किया ऐलान

Shivraj Singh Chouhan

Bhopal News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 जून के दिन गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज से शुरू होने वाला समारोह 4 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें हर तरह की कला, संस्कृति, फूड स्टॉल और खेलों से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। खास बात ये है कि अब अगले साल से हर गौरव दिवस के दिन सरकारी छुट्टी रहगी। इसका ऐलान हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है।

गौरव दिवस के खास मौके पर सीएम ने कहा है कि अगले साल 2024 से 1 जून को सरकारी छुट्‌टी रहेगी। आज का दिन सभी के लिए खास है क्योंकि आज ही के दिन भोपाल आजाद हुआ था। सीएम ने आगे कहा कि 1 जून को गौरव दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन भोपाल भारत में शामिल हुआ था। अब अगले साल से हर साल इस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। ये इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को राजा भोज, रानी कमलापति जैसी शहीद-क्रांतिकारियों का इतिहास पता हो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews