Bhopal : चालीहा के समापन पर बैरागढ़ में निकलेगा भव्य जुलूस, सिंधी पंचायत का निर्णय

Bhopal : चालीहा के समापन पर बैरागढ़ में निकलेगा भव्य जुलूस, सिंधी पंचायत का निर्णय

रवि नाथानी, भोपाल। पिछले कई दिनों से उत्साह उमंग के साथ संत नगर में झूलेलाल चालीहा साहिब का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले 13 दिनों के बाद इसका समापन धूमधाम से किया जाएगा। इसे लेकर एक बैठक पंचायत कार्यालय में हुई जिसमें तीन चालीहा साहिब समिति के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने यह निर्णय लिया कि इस बार समापन अवसर पर भव्य जुलूस ढोल नगाड़ो के साथ निकाला जाएगा।

Bhopal : बैंक क्लर्क ने व्यापारियों को तीन करोड़ का चूना लगाया, पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार

संत नगर की पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यालय में बुधवार शाम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत नगर के कपड़ा, बर्तन व्यापारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके साथ ही संत नगर की तीन समितियां जो इस पर्व को सालों से मनाती आ रही है, जिसमें भगवान झूलेलाल चालीहा साहिब मंदिर समिति साबू रीझवानी, पूज्य झूलेलाल चालीहा साहब उत्सव समिति के अध्यक्ष परषोत्तम हरचंदानी, झूलेलाल कल्याण मंडलम सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी ने इस बात पर सहमति जताई कि इस बार पर्व के समापन अवसर पर सिंधी समाज एकजुटता का परिचय देगा। जुलूस एक स्थान पर एकत्रित होगा और इसके बाद संत नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला जाएगा। संतनगर के मुख्य चौराहों पर इसका स्वागत विभिन्न संस्थाएं करेंगी।

जुलूस को निकाले और उसे भव्यता देने के लिए हालांकि सबने अपनी सहमति दी, लेकिन इसे लेकर शुरुआत में कुछ मतभेद थे। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी जिनकी खुद की एक समिति बनी है, वे इस बात पर राजी नहीं हो रहे थे। तभी वहां मौजूद भाजपा के एक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बेलानी जो उनके करीबी माने जाते हैं, उन्होंने किसी तरह उन्हें मनाया। इसके बाद अध्यक्ष के स्वर बदल गए और उन्होने जुलूस के लिए सहमति दे दी। इसी के साथ इस पूरे मामले में चंदे का गेम भी समझ में आया। जुलूस के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी। इस अवसर वार्ड पांच के पार्षद अशोक मारन, घनश्याम लालवानी, गोबिंदराम वाधवानी, माधव पारदासानी आदि मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews