Bhopal : बैंक क्लर्क ने व्यापारियों को तीन करोड़ का चूना लगाया, पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार

Indore fraud news

रवि नाथानी, भोपाल। संत नगर में धोखाधड़ी, अड़ीबाजी और ठगी की शिकायतें दिन-ब-दिन बड़ती जा रही है। आए दिन किसी व्यापारी या फिर भोली भाली जनता के साथ विश्वासघात कर उनके पैसों पर डाका डाला जा रहा है। हाल ही में हुई एक घटना में एक बैंक कर्मचारी द्वारा तीन करोड़ रूपये हड़पने का मामला सामने आया है।

इस साल जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लगाएं अपनी राशि के अनुसार भोग, कान्हा देंगे आशीर्वाद, होगा लाभ, यहाँ जानें

संत नगर के काली मंदिर के पास एक प्राइवेट बैंक में बतौर क्लर्क काम करने वाले एक शख्स द्वारा बड़े व्यापारियों को झांसा देकर लगभग तीन करोड़ की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। व्यापारियों ने लालच में उसी बैंक से ओवर ड्राफ्ट पर लाखों रूपये कर्जा लेकर उसे दो परसेंट ब्याज पर दिए थे। सूत्रों के मुताबिक एक सराफा व्यापारी ने तो उसे लगभग 75 लाख रूपये दिए। कई कपड़ा, बर्तन व्यापारियों ने भी लाखों रूपये सोना और चांदी व नगद भी उधार दिया था। संतनगर में इससे पूर्व भी अंजुमन (लॉटरी) चलाने वाले व्यापारियों से करोड़ों रूपये डकार चुके है, नाम आज तक चर्चाओं में रहता है। बैंक के कर्मचारी द्वारा की गई धोखाधड़ी के बाद उपनगर में हड़कंपप मचा हुआ है। इसी बैंक कर्मचारी ने करीब दो दर्जन व्यापारियों को लालच देकर उनको उन्हीं की प्रापर्टी पर अपनी बैंक से ओवर ड्राफ्ट के जरिए कम ब्याज पर लोन से पैसे दिलवाए और फिर वहीं लोग राशि उनसे दुगुने ब्याज पर खुद ही ले ली। व्यापारियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि बैंककर्मी कहता था कि मैं आपसे ब्याज पर पैसे लेकर गोल्ड खरीदता हूं और गोल्ड के दाम ब्याज के हिसाब से पांच गुना बढ़ जाते है। इससे मुझे भी लाभ है और आपको भी। आपको बैंक में जो ब्याज देना पड़ रहा है उससे दुगुना ब्याज आपको वापस मिल रहा है। बैंककर्मी के बातों में आकर कपड़ा, बर्तन, ज्वैलर्स मार्केट के कई व्यापारियों ने उसे करोड़ों रूपये दे दिए। सूत्रों के मुताबिक बैंक कर्मी हलालपुर के पास एक फ्लैट में रहता है और उसके घर पर ताला डला हुआ है, वो अपने घर से गायब है।

बैंक कर्मी की इस ठगी के बाद व्यापारी उसे ढूंढ रहे है और उसके घर के आसपास चक्कर लगाकर पूछताछ कर रहे हैं। संत नगर में धोखेबाजी की यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी एक सब्जी कारोबारी, एक ढाबे वाले और अंजुमन का कारोबार करने वाले व्यक्ति ने व्यापारियों और अन्य लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसमें पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है।  इधर बैरागढ़ थाना प्रभारी डी.पी सिंह का कहना है कि थाने में व्यापारियों का शिकायती आवेदन आया है,जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में तफ्तीश की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews