भोपाल : दादी की बुरी तरह पिटाई करने वाला पोता और उसकी पत्नी गिरफ्तार, दिल-दहला देने वाले वीडियो ने मचा दी थे सनसनी

भोपाल : दादी की बुरी तरह पिटाई करने वाला पोता और उसकी पत्नी गिरफ्तार, दिल-दहला देने वाले वीडियो ने मचा दी थे सनसनी

Grandmother Assaulted in Bhopal :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया, बुधवार सुबह से वायरल इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक और युवती मारपीट करते नजर आ रहे थे। पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा, पुलिस ने इस वीडियो में संज्ञान लिया और जांच की तो वीडियो जहांगीराबाद इलाके के एक मकान का निकला, पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि बुजुर्ग महिला का पोता और उसकी पत्नी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दादी को पीटा 

वीडियो में नजर आ रहे दम्पत्ति बुरी तरह जिस बुजुर्ग की पिटाई कर रहे थे वह महिला इनकी दादी है, आरोपी दीपक और पूजा सेन जहागीराबाद इलाके में रहते है, दोनों झांसी के रहने वाले है और शहर के बरखेड़ी में सैलून चलाते है, इन दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यह दादी को बुरी तरह पीट रहे है, इनका यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि मकान मालिक ने बनाया और वायरल कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा, फिर पुलिस ने शुरू की इनकी तलाश। हालांकि पुलिस तक मामला पहुंचते से यह दम्पत्ति फरार हो गया, लेकिन शहर छोड़कर यह भागते उससे पहले ही पुलिस ने इन्हे ऐशबाग इलाके की एक धर्मशाला से दबोच लिया।

कुछ घंटे में ही आरोपी गिरफ्तार 

बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट के मामलें में पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पत्नी भोपाल शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हे धर दबोचा। वही पिटाई के बाद घायल दादी अपने घर झांसी चली गई थी, पुलिस ने उन्हे बुलाया है, भोपाल आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि आखिर उन्हे क्यों प्रताड़ित करते थे।

पुलिस ने की थाने में खातिरदारी 

पुलिस की गिरफ्त में आते ही दम्पत्ति ने हाथ पैर जोड़कर माफी मांगना शुरू कर दिया,पुलिस इन्हे लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने इनकी खातिरदारी की और फिर पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में इन्होंने नहीं बताया की इन्होंने दादी को इतने बुरे तरीके से क्यों पीटा। वही घटना के बाद दादी अपने गृह नगर झांसी चली गई थी। पुलिस ने अब उन्हे बुलाया है उनसे ही पुलिस अब पिटाई की वजह पूछेगी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामलें को बेहद गंभीरता से लिया और महज कुछ घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अब इन्हे कानूनी तरीके से ऐसा सबक सिखाने के मूड में है ताकि कोई बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार न करे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews