
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
BHOPAL NEWS : भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी सूने मकानों को अपना निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही घर में रखी नकदी, जेवर सहित कीमती समान भी पार कर देते थे। पुलिस पूछताछ में चोरों ने कई चोरियों का खुलासा किया है।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
12 अगस्त को फरियादी अमृत कुमार बेगवानी निवासी म.नं. ई-2/342 अरेरा कॉलोनी हबीबगंज भोपाल, द्वारा थाना हाजिर आकर उनके अरेरा कॉलोनी स्थित घर में अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर घर में रखे एच.पी. कंपनी के लैपटॉप सहित जेबरात व नगद रुपये चोरी कर लिये जाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही 13 अगस्त को फरियादी आशीष बुंदेला निवासी 4/29 रविशंकर नगर हबीबगंज भोपाल द्वारा चार इमली स्थित बंगला डी-21 में अज्ञात चोरों द्वारा बंगले का ताला तोड़कर कार्यालय में रखी अलमारी में रखे नगदी करीब 15000 रुपये चोरी कर लिये जाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामलें में पड़ताल की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी सहायता के आधार पर संदेहियों की धरपकड़ कर पूछताछ की तो संदेही अंकित गुजरे के द्वारा उसके दो साथियों दीपक मण्डल व विजय डिंडोरिया के साथ मिलकर अरेरा कॉलोनी तथा चार इमली में दोनों घटनाओं की वारदात सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अरेरा कॉलोनी से चोरी किए एच.पी. कंपनी का एक लैपटॉप एवं जेवरात तथा चार इमली से चोरी गए नगदी 10,000 रुपये आरोपियों से बरामद किये गये हैं।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम –
(01) अंकित गुजरे पिता बाबू गुजरे उम्र 23 साल हाल निवासी बालाजी नगर फेस 2 नीलबड़ भोपाल, व 378 नई बस्ती बागमुगालिया थाना – बागसेवनिया भोपाल,
(02) दीपक मण्डल पिता सनातन मण्डल उम्र 30 साल निवासी म.नं. 634 विश्वकर्मा नगर हबीबगंज भोपाल,
(03) फरार आरोपी- विजय डिंडोरिया पिता मुकेश डिंडोरिया उम्र 19 साल निवासी म.नं. 191 वास्तु विहार कालोनी रातीबड़ भोपाल
आपराधिक रिकॉर्ड- गिरफ्तार किये गये मुख्य आरोपी अंकित गुजरे के थाना बागसेवनिया व अन्य थानों में कई अपराध चोरी नकब्जनी से संबंधित दर्ज हैं तथा दोनों साथियों विजय डिंडोरिया व दीपक मंडल के विरुद्ध भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनकी जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
