MP News : लोकायुक्त का एक्शन, पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा, जमीन की लीज रिन्यू कराने मांगे थे पैसे

MP News : लोकायुक्त का एक्शन, पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा, जमीन की लीज रिन्यू कराने मांगे थे पैसे

Bhopal Patwari Bribe News : मध्य प्रदेश में रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। लोकायुक्त समेत अन्य टीमों द्वारा सख्त कार्रवाई करने के बावजूद आए दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से रिश्वत के मामले सामने आ रहेे है। अब लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल में एक पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

भूमि की लीज रिन्यू कराने मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी मनीष लोधी ने कुशवाह समाज के कार्यालय की लीज रिन्यू करने के एवज में रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत समाज के पदाधिकारियों भोपाल लोकायुक्त पुलिस से कर दी। 26 जुलाई को आवेदक सुनील कुशवाहा पिता हरि सिंह कुशवाह ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत में बताया था कि कुशवाहा समाज को मप्र शासन की ओर से अंजलि कॉम्प्लेक्स के पास सेकंड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में भूमि आवंटित हुई थी। जहां वर्तमान में कुशवाहा समाज का कार्यालय है। उक्त भूमि की लीज रिन्यू कराने के लिए पटवारी मनीष लोधी ने स्वयं और राजस्व निरीक्षक के लिए प्राथमिक रूप से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है।

डीएसपी ने टीम के साथ की कार्रवाई

इसी शिकायत के बाद एसपी की टीम ने जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद योजना बनाकर समाज के एक व्यक्ति को मंगलवार को रिश्वत के पैसे लेकर भेजा, जैसे ही पटवारी मनीष लोधी ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेने के लिए हाथ बढ़ाया, पीछे से टीम ने धर दबोचा। डीएसपी संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक अवध, आरक्षक बृज बिहारी पांडे की टीम ने कार्रवाई की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews