Bhopal News: लोकायुक्त का शिकंजा, 35 हजार की रिश्वत लेते सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार

रिश्वत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal District) में आज सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां भोपाल लोकायुक्त पुलिस (Bhopal Lokayukt  Police) ने बैरसिया सब रजिस्ट्रार  को 35 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।आरोप है कि बैरसिया उप पंजीयक मेहमूद खान ने रजिस्ट्रियां करने के एवज़ में रिश्वत (Bribe) की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के 30 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 रूपये यूनिट में बिजली

मिली जानकारी के अनुसार, बैरसिया सब रजिस्ट्रार  मेहमूद खान ने फरियादी सर्विस प्रोवाइडर नीरज साहू से 4 रजिस्ट्रियां करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत साहू ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने नीरज को योजना बनाकर रिश्वत के 35 हजार रुपए लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस भेजा, जैसे ही सब रजिस्ट्रार ने रिश्वत के पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया, पीछे से लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया।

लोकायुक्त टीम को अपने सामने देख सब रजिस्ट्रार के होश उड़ गए । आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार  के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt) की टीम ने तेंदूपत्ता फड़ दिलाने के एवज में  डिप्टी रेंजर व वनरक्षक को 4 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: यहां 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 90 हजार तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews