Bhopal News : बाइक सवार युवकों ने झपटी महिलाओं के गले से चेन, मामला दर्ज

पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर 304/2 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bhopal police

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ एक बाइक सवार लुटेरे ने महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना बैरागढ़ से लालघाटी के बीच पुलिया के पास की है। महिलाओं ने इस बात की शिकायत तुरंत थाने में दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालघाटी के पास रहने वाली खुशी लालवानी पत्नी प्रकाश लालवानी अपनी भाभी के साथ रात 10:15 मिनट पर एक्टिवा से अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात लुटेरों ने गले में पहनी 10 ग्राम वजनी चैन झपटा मार कर भाग गए। महिला कुछ समझ पाति इससे पहले लुटेरे आगे निकल गए। महिलाओं ने घटना के तुरंत बाद अपने घर पर फोन कर जानकारी दी,और फिर बैरागढ़ थाने में इसकि रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सुनसान इलाका लालघाटी मार्ग

बैरागढ़ से लालघाटी मार्ग पर लगी हाई मास्क लाइटे कई महिनो से बंद है,इसके चलते यह मार्ग बेहद ही सुनसान रहता है। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर लुटेरों ने इनका पीछा किया और मौका देखते ही चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग निकले।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने महिलाओं की शिकायत कर जांच शुरू की,क्योंकि वैसे पुलिस अगर शहर में घटना होती तो सीसीटीवी के जरिऐ चोरों तक आसानी से पहुंच सकती थी,लेकिन इस मार्ग पर सीसीटीवी फटाका मार्केट के आसपास की दुकानों पर लगे हुए है वो भी इतने साफ नहीं है। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर 304/2 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews