Bhopal News: बैरागढ़ में कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लाखों की लूट, पुलिस के पास मामला दर्ज, जांच जारी

Bhopal News: बैरागढ़ में कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लाखों की लूट, पुलिस के पास मामला दर्ज, जांच जारी

Bhopal News: राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ थाना अंतर्गत देर रात हलालपुर मार्ग पर एक कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात सामने आई है। तीन बदमाश लाखों की संपत्ति लूटकर चले गए। पुलिस के पास मामला दर्ज हो चुका है और फिलहाल इसकी जांच भी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ के सीआरपी कॉलोनी में रहने वाले दौलतराम पारवानी जो कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं, वे मंगलवार रात करौंद से कलेक्शन करने के बाद बैरागढ़ की तरफ आ रहे थे, तभी बैरागढ़ मार्ग पर बनी हलालपुर पुलिया के पास 3 लोगों ने उन्हें रोका और उनकी एक्टिवा वाहन में रखे करीब 7 लाख रुपये लूट लिए।

कलेक्शन एजेंट को लगी चोटें

इस घटना में श्री पारवानी के साथ मारपीट भी हुई है, और उन्हें हाथ पैर, सिर में चोटें भी लगी है। श्री पारवानी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक पर थे। श्री पारवानी ने बताया कि घटना रात 9:30 हुई है लेकिन पुलिस ने यह मामला रात 11:00 बजे के बाद दर्ज किया।

पुलिस को घटना की जानकारी देता कलेक्शन एजेंट

एक्शन में पुलिस

इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस सतर्क हो गई और देर रात चेकिंग के दौरान श्री पारवानी की एक्टिवा नंबर MPo4 UJ 9750को  गांधीनगर थाना अंतर्गत में पाया गया है। पुलिस ने घटना के बाद जिस कंपनी के लिए श्री पारवानी कलेक्शन करते थे उनके अधिकारियों को भी थाने पर बुला लिया और घटना को लेकर पूछताछ की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद सर्विलेंस कैमरे की रिकॉर्डिंग भी चेक की जा रही है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews