Bhopal News: युवा समाज सेवी को घायलों की मदद करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जब्त कर ली कार, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News: युवा समाज सेवी को घायलों की मदद करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जब्त कर ली कार, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News:  संत नगर में रहने वाले एक युवा समाज सेवी को घायलों की मदद करना भारी पड़ गया। दरअसल, विगत दिनों कोहिफिजा इलाके में एक एक्टिवा चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक्टिवा सवार को कुछ चोटे आई और रोड क्रॉस व्यक्ति भी घायल हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे है एक युवा समाज सेवी ने अपनी कार रोकी और घायलों को अस्पताल ले गया। घायलों में जिस व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी, उसे समाज सेवी हमीदिया ले गया और युवक को वहां पर मौजूद जनता ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। हमीदिया में इलाज करवा रहे व्यक्ति की बुधवार सुबह मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिस कार से युवक घायल को अस्पताल लेकर पहुँचा था, उसी कार नम्बर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी जब युवक को लगी तो उसके होश उड़ गए और इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। और जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी जितेंद्र रंगवानी को एयरपोर्ट रोड पर रहता है और कार फाइनेंस का काम करता है। श्री रंगवानी ने बताया कि रविवार रात को वह अपनी कार से लालघाटी से भोपाल की तरफ जा रहा था, तभी कोहेफिजा क्षेत्र में स्थित फिटनेस सेंटर के सामने बीआरटीएस में एक्टिवा से जा रहे युवकों ने पैदल निकल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद 3 लडक़े घबराए हुए थे।

एक्सीडेंट देखने के बाद कार खड़ी कर जितेंद्र अपने मित्र के साथ मानवता के नाते घटना स्थल पर पहुँचा तो देखा कि एक व्यक्ति घायल है और लडक़ों को भी चोट आई है। जितेंद्र ने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार मिले, इसलिए वह घायल और परिजनों को अस्पताल ले गया। इसी दौरान पीडि़त ये समझ बैठे की एक्सीडेंट कार से हुआ है और कार के कांच तोड़ दिए। कोहेफिजा पुलिस ने भी वाहन जब्त कर लिया। फरियादी की एक बात नही सुनी गई और प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बिना जांच किए  और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे बिना ही प्रकरण दर्ज किया है।

जितेंद्र इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कमिश्नर को भी आवेदन दिया है। प्रार्थी ने राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की मांग कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जाए, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews