भोपाल: बेटे को बचाने के लिए सियार से भिड़े माता-पिता, सर्चिंग में जुटा वन विभाग

भोपाल: बेटे को बचाने के लिए सियार से भिड़े माता-पिता, सर्चिंग में जुटा वन विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) के कल्याणपुर गांव में सियार ने एक 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। अपने बच्चे पर सियार के हमले को देखते ही माता पिता उसे बचाने पहुंचे और सियार से भिड़ गए। सियार के हमले में दोनों घायल हो गए हैं और दोनों के हाथों में सियार ने दांत गड़ा दिए हैं। गांव वालों का कहना था कि वह तेंदुआ था लेकिन वन विभाग ने इस बात को खारिज किया है।

सियार के हमले में भगवत सिंह, मानकुंवर बाई और कमलाबाई घायल हुए हैं। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है घायल होने के बाद तीनों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कर रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।

Must Read- झाड़ियों में मिले शव को सड़क पर रख प्रदर्शन कर रही थी भीम आर्मी, पुलिस ने भांजी लाठियां

घटना की जानकारी देते हुए भगवत सिंह का कहना है कि सियार हमारे 6 साल के बेटे को खत्म कर देता। पत्नी उससे भीड़ गई और जब मैं आया तो मुझ पर भी हमला हो गया, हमारा बेटा ठीक है। घटना के बाद ग्रामीण जानवर को तेंदुआ बता रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अटैक के निशान और तरीके का पता लगाते हुए कहा कि वह सियार था।

भोपाल के आस पास कई जगह है जहां बाघों का डेरा तो है ही, साथ ही यहां तेंदुए और सियार जैसे जानवर भी पाए जाते हैं। घटना के बाद से वन विभाग ने सर्चिंग शुरू कर दी है और आसपास के जंगली एरिया को खंगाला जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews