बारात लेकर निकले दूल्हे के घर चोरी, पुलिस ने चोर किया गिरफ्तार, 22 लाख के जेवर और नकदी बरामद

पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे लगभग 400 से 500 प्राइवेट और सरकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के आने-जाने के रूट की मार्किंग की।
MP POLICE

railway property thief

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में प्रॉपर्टी और गोल्ड कारोबारी कमालउद्दीन के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 29 अक्टूबर की रात जब कारोबारी अपने बेटे की बारात लेकर गए थे, उसी दौरान उनके सूने घर में चोरी हो गई।

ऐसे पकड़े चोर 

कोहेफिजा पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से 21 वर्षीय आरोपी फरहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी अभिनव चौकसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी फरहान खान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फरहान पर काफी कर्ज था और उसने इस कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

लंबे समय से रेकी कर रहा था चोर 

फरहान लंबे समय से बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम करता था और वह अक्सर घटना स्थल फ़िज़ा पैलेस, रिगलिया हाइट्स आया-जाया करता था। इस कारण उसे कॉलोनी और कारोबारी कमालउद्दीन के घर की पूरी जानकारी थी।आरोपी फरहान को पता था कि कारोबारी कमालउद्दीन के घर में शादी का कार्यक्रम है और पूरा परिवार बेटे की बारात लेकर बाहर गया हुआ है। घर सूना देखकर वह अकेला घर में घुसा और तिजोरी का ताला तोड़कर लगभग 34 लाख रुपए का समान चुरा लिया। देर रात जब फरियादी कमालउद्दीन घर लौटे और तिजोरी का ताला टूटा देखा, तो उन्होंने तुरंत कोहेफिजा पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने तकनीक की मदद से पकड़ा 

पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे लगभग 400 से 500 प्राइवेट और सरकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के आने-जाने के रूट की मार्किंग की। साइबर सेल की मदद से PSTN पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क डेटा देखा। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही फरहान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कर रही पुलिस पूछताछ 

आरोपी से घटना मे शामिल अन्य व्यक्ति के सबंध मे पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया गया है आरोपी से शहर मे हुई अन्य चोरियो के सबंध मे पुछताछ की जा रही है जिनसे अन्य चोरियो के भी खुलासे की सम्भावना है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews