भोपाल पुलिस पर चला वाटर कैनन, जमकर खिलखिलाए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

मिलन समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया।
bhopal police holi

bhopal police holi

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया, समारोह में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों सहित लगभग 1000 जवानों ने भव्य मिलन समारोह में शिरकत की। सभी ने जमकर धमाल मचाया। नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में वर्दीधारी अलग अंदाज में नजर आए।

पुलिस का होली मिलन समारोह

रंगोत्सव के अवसर पर “होली मिलन समारोह” प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन में भव्य रुप से मनाया गया। समारोह में लगभग 1000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार की लगभग 500 महिलाएं व बच्चियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लियाl

एक-दूजे को दी बधाई 

होली मिलन समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई तथा सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर और पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की। साथ ही नगरीय पुलिस भोपाल के करीब 1000 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई l

जमकर नाचे पुलिस अधिकारी-कर्मचारी 

मिलन समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों हेतु अलग से पुलिस पब्लिक स्कूल में मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था, जिसमें पुलिस परिवार की लगभग 500 से अधिक महिलाओं में बच्चियों ने होली मिलन समारोह में डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ मिलन समारोह का आनंद लियाl

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews