भोपाल : पुलिस ने उतारी गुंडे की लू, 6 हत्या का दावा करने वाला बादशाह घुटनों के बल माफी माँगता नजर आया

भोपाल : पुलिस ने उतारी गुंडे की लू, 6 हत्या का दावा करने वाला बादशाह घुटनों के बल माफी माँगता नजर आया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में एक युवक को हाथ में चाकू लेकर दूसरों को धमकाना खासा महंगा पड़ गया, युवक कुछ देर पहले तक जोरदार रौब दिखाकर 6 हत्या करने का दावा कर रहा था वही मामला पुलिस तक पहुंचा और जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो युवक का अंदाज ही बदल गया, युवक न सिर्फ सिर झुकाकर घुटनों के बल बैठकर माफी माँगता नजर आया बल्कि उसने माना कि उसने कभी कोई अपराध नहीं किया और न करेंगा, मामला भोपाल के हबीबगंज इलाके का है।

यह भी पढ़ें…. सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा, दो जवानों की गई जान, एक गंभीर

दरअसल हबीबगंज स्टेशन के सामने महिंद्रा फाइनेंस में बदमाश बादशाह ठाकुर ने जमकर गदर किया, बादशाह ने चाकू लहराते हुए स्टाफ को धमकाया और फिर खुलेआम 6 मर्डर करने का दावा करते हुए और मर्डर करने की चेतावनी दी, इसी बीच फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना दी पुलिस को दे दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने बादशाह को गिरफ्तार किया और लेकर थाने पहुंची जहां बाद में पुलिस के डंडे पड़ते ही बादशाह घुटनों के बल बैठकर माफी माँगता नजर आया। बादशाह यहाँ वसूली करने आया था लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया।

[dgv_vimeo_video id=”757947165″]

[dgv_vimeo_video id=”757947907″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews