Bhopal Power Cut Today: राजधानी के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली, 3 शिफ्ट में 2 से 5 घंटे के लिए होगी कटौती

Bhopal Power Cut Today: राजधानी के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली, 3 शिफ्ट में 2 से 5 घंटे के लिए होगी कटौती

Bhopal Power Cut Today: पिछले कुछ समय से बिजली मेंटेनेंस की वजह से राजधानी भोपाल में बिजली कटौती जारी है। आज भी 35 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग ने सूचना जारी करते हुए कहा कि लोग अपना जरूरी काम निपटा लें। जिस वजह से उन्हें बाद में दिक्कत ना हो। आइए जानते हैं किन इलाकों में बिजली कटौती होगी और उसकी टाइमिंग क्या है।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में आज बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में दीप फार्म, देवनी पट्टी, बावडियाकलां, रघुनाथ नगर, गार्डन स्टेट, भेल नगर, इंद्रलोक, बसंत नगर, गड़पति एनक्लेव, सिग्नेचर क्राउन, प्रकाश नगर, सागर कुंज, बीमा कुंज, भारत आजाद नगर, भूमिका रेसिडेंसी, शिदनीपुरम, नीरज नगर, फाइन एनक्लेव, बंजारी सेक्टर ए, क्वालिटी होम्स, सुमित्रा विहार, वरुण सोसायटी, रघुनाथ नगर, नीरज नगर, रोहित नगर, स्टेट हैंगर, साई आर्केड, सुविधा विहार, गार्डन स्टेट, आदित्य एवेन्यू समेत आस पास के इलाकों है। इन इलाकों में आज बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। क्योंकि यहां पर बिजली कटौती होगी।

2 से 5 घंटे के लिए होगी बिजली कटौती

बता दें कि बिजली कटौती 3 शिफ्ट में की जाएगी। जिसमें सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक यानी 5 घंटे तक शिर्डीपुरम, प्रकाश नगर, इंद्रलोक, भेल नगर, बसंत नगर, भारत आजाद नगर के आस पास के इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी। वहीं फिर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक वैभव विहार, दीप नगर, इंडस, रिशीपुरम के अंतर्गत आने वाले आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। वहीं सुबह 11 से लेकर दोपहर 2 बजे तक क्रिस्टल ग्रीन, भोपाल टाउन के साथ आसपास के इलाकों में बिजली कटौती जारी रहेगी।

बिजली विभाग ने क्या कहा?

बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग ने कहा कि कुछ इलाकों में बिजली 3 शिफ्ट में समय अनुसार काटी जाएगी। ऐसे लोगों को बताया जाता है कि वो समय से अपने बिजली से संबंधित सारे जरूरी काम कर लें। जिस वजह से बिजली कटौती के समय उन्हें परेशानी न हो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews