140 करोड़ भारत वासियों के आस्था के केंद्र हैं श्रीराम : डॉ. दुर्गेश केसवानी

अयोध्या में भगवान श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के खास मौके पर जागृत हिंदू मंच द्वारा भोपाल स्थित शीतल दास की बगिया पर भगवान श्री राम जी का दुग्ध अभिषेक किया गया।
भोपाल-140 करोड़ भारत वासियों के आस्था के केंद्र हैं श्रीराम : डॉ. दुर्गेश केसवानी

BHOPAL NEWS : अयोध्या में भगवान श्री रामलला जी की 1 साल पूर्व हुई प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जागृत हिंदू मंच द्वारा भोपाल स्थित शीतल दास की बगिया पर भगवान श्री राम जी का दुग्ध अभिषेक किया गया। इस दौरान जागृत हिंदू मंच के संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी और संयोजक सुनील कुमार जैन मौजूद रहे।

भगवान श्री राम 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के आस्था के केंद्र बिंदु

इस अवसर पर डॉ. केसवानी ने कहा, भगवान श्री राम 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के आस्था के केंद्र बिंदु है। हम उनका दुग्ध अभिषेक कर हनुमान चालीसा का पाठ किया है और कामना की है पूरे देश और विश्व पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उनका कल्याण करें। इसके पूर्व भी मंच द्वारा समय समय पर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता रहा है।

डबल इंजन सरकार को शक्ति दे सरकार 

इस अवसर पर डॉ केसवानी ने कहा कि कहा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की डबल इंजन की सरकार देश-प्रदेश के हित और जन कल्याण का काम कर रही है। भगवान श्री राम उन्हें शक्ति दें. ताकि दोनों सरकारें शक्ति के साथ जनसेवा का कार्य करते रहे। बता दें कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच से जुड़े कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews