घर में 80 साल की भूखी माँ, ताला लगाकर महाकाल दर्शन को गए बेटा-बहू, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, कमिश्नर को नोटिस

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के निशातपुरा की गोया कालोनी से कुछ दिनों पहले एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी, यहाँ रहने वाली 85 साल की ललिता दुबे की भूख से मौत हो गई थी, दरअसल ललिता दुबे का छोटा बेटा उन्हे घर के अंदर गंभीर हालत में बिस्तर पर छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन चला गया था और इधर भूख से ललिता दुबे की मौत हो गई थी।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना 

पड़ोसियों ने दो दिन बाद बदबू आने पर जब पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँच पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर ललिता दुबे का शव पड़ा था, ललिता दुबे का बड़ा बेटा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और इंदौर में पदस्थ है, पुलिस को बड़े बेटे ने जानकारी दी कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से कमजोर है और यही वजह है की उसने बिना सोचे समझे ही माँ को कमरे में ही गंभीर हालत में छोड़ा और खुद महाकाल दर्शन के लिए परिवार सहित चला गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर वृद्ध महिला की मृत्‍यु के संबंध में प्रकट परिस्थितियों के आधार पर उचित कार्यवाही के संबंध में प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews