
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में गर्लफ्रेंड के पिता से बचकर भागे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई, मामला ईंटखेड़ी इलाके का है, यहाँ गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को लड़की के पिता ने दबोच लिया। पिता बेटी के बॉयफ्रेंड पर टूट पड़ा, जब बेटी ने पिता को बॉयफ्रेंड को मारने से रोका तो पिता उल्टा बेटी को पीटने लगा, इस बीच बॉयफ्रेंड मौके से बचकर भागा और घर से थोड़ी दूर जाकर पानी से भरी खंती में कूद गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…. राजस्थान से भोपाल भेजा जा रहा ढाई लाख रुपये का मावा ग्वालियर में पकड़ा
बताया जा रहा है कि ग्राम पतलोन, परेवाखेड़ा निवासी 23 साल का शाहरूख मैकेनिक था। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मोहल्ले में रहने वाली अपने ही समुदाय की गर्लफ्रेंड से मिलने से उसके घर गया हुआ था। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक इसी बीच लड़की का पिता घर पहुंच गया। बेटी को घर के अंदर लड़के के साथ बैठा देखकर पिता आगबबूला हो गया, उसने बेटी और युवक को पीटना शुरू कर दिया, तभी शाहरूख ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। वह लड़की के घर से थोड़ी दूर जाकर पानी की खंती में छलांग लगा दी। गहरा पानी होने की वजह से उसकी डूबने से मौत हो गई। खंती के पास मौजूद एक महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने शाहरूख को पानी में कूदता हुआ देखा था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि शाहरूख ने सुसाइड किया है। यह हादसा भी नहीं है। हालांकि अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच की बात कह रही है। वही युवक के घरवाले इस घटना को हत्या बता रहे है।
