भोपाल-युवक ने पुलिसकर्मी को ठहराया आत्महत्या के लिये जिम्मेदार, आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस

भोपाल-युवक ने पुलिसकर्मी को ठहराया आत्महत्या के लिये जिम्मेदार, आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के पिपलानी क्षेत्र में 15 सितंबर को एक युवक द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें मृतक युवक ने आत्महत्या के लिये पुलिसकर्मी को जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिसकर्मी द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि बिलखिरिया थाने में पदस्‍थ एक पुलिसकर्मी द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रूपये देने का दबाव बना रहा है, जिसके चलते वो आत्महत्या कर रहा है।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा हे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews