आयोजकों की बड़ी लापरवाही, सरपंचों को दिया बुसा भोजन, वीडियो वायरल

आयोजकों की बड़ी लापरवाही, सरपंचों को दिया बुसा भोजन, वीडियो वायरल

MP Sarpanch Sammelan 2022 : राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेशभर के सरपंचों का सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर के सरपंच भोपाल बुलाये गए हैं। लेकिन इसमें आयोजकों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

दरअसल सरपंचों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है और उनको पैक्ड यानि डिब्बे में भोजन भी दिया गया है लेकिन इस भोजन को बासी होने यानि बुसे होने की शिकायत कुछ सरपंचों ने की है और उन्होंने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया है।

आपको बता दें कि इस सम्मेलन में प्रदेश के करीब 23000 सरपंच जुट रहे हैं जिनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधा संवाद करेंगे, यानि वे यहाँ एक मास्टर ट्रेनर की भूमिका में सरपंचों को ग्रामीण विकास अर्थात पंचायतों के विकास की प्लानिंग बताएँगे और ट्रेनिंग देंगे ।

यहाँ मुख्यमंत्री सरपंचों को केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की गांवों के विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे और उसके क्रियान्वयन के गुर सिखायेंगे। प्रदेश में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव हैं और इस लिहाज से सरपंच सम्मेलन 2022 बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, कयास लगाये जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इसमें कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं, सबकी निगाहें सरपंचों के मानदेय बढ़ाने वाली मांग पर टिकी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”778759849″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews