
Faggan Singh Kulaste refused to become MoS : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि उन्होंने ख़ुद चौथी बार मंत्री बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो जूनियर मंत्री पद नहीं चाहते थे..इसलिए एक बार फिर राज्यमंत्री बनने से साफ़ इनकार कर दिया। अगर मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें कैबिनेट मंत्री पद मिलता तो ठीक था, वरना राज्यमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी।
कुलस्ते ने राज्यमंत्री बनने से इनकार किया
मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम को 1 लाख से अधिक वोटों से हराने वाले आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि ‘तीन बार हो गया। इसलिए मैंने साफ मना कर दिया। हम चौथी बार राज्यमंत्री बने अच्छा नहीं। कैबिनेट में अगर हो सकता है तो ठीक है..इंडिपेंडेट चार्ज हो जाता है। इसलिए मैंने कहा कि मेरे मन में कोई इच्छा नहीं..मैं बहुत मंत्री रहा तीन बार रहा। इसीलिए मैंने साफ तौर से कह दिया।’ बता दें कि पिछली सरकार में कुलस्ते ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे।
तीन बार रह चुके हैं राज्यमंत्री
सात बार मंडला लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके 65 वर्षीय फग्गन सिंह कुलस्ते ने मोदी कैबिनेट गठन के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए अपने मंत्री न बनाए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो चौथी बार राज्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे इसलिए ख़ुद इनकार कर दिया। बता दें कि कुलस्ते ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भी क़िस्मत आज़माई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीतने के बाद उन्होंने ख़ुद राज्यमंत्री का पद ठुकरा दिया।
[dgv_vimeo_video id=”960042387″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

