MP में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 12 करोड़ 50 लाख की चरस, 2 आरोपी गिरफ्तार

Arrest

Bhopal News : मध्य प्रदेश के इतिहास में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की कार्रवाई की है। दरअसल, क्राइम ब्रांच ने नेपाल से भोपाल लाई जा रही 36.18 किलो ग्राम चरस जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जारी है। साथ ही उन पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो बाहरी तस्कर बडी मात्रा में अवैध रुप से मादक पदार्थ चरस लेकर अयोध्या बायपास के पास कोच फ्रेक्ट्री जंगल में बैठे हैं, जो किसी को सप्लाई करने के लिए उनका इंतजार कर रहे है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मौका स्थल पर पहुंच कर दोनों को धर दबोचा। हालांकि, दोनों ने पुलिस को देखने ही वहां से भागने की कोशिश लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

काफी समय से चल रही थी तस्करी

जिसके बाद आरोपी विजय शंकर यादव के कब्जे से कुल 18 किलो 110 ग्राम पाया गया तो वहीं आरोपी हरकेश चौधरी के कब्जे से कुल 18 किलो 70 ग्राम पाया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बता दें कि दोनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों नेपाल से चरस को सस्ते दामों में बिहार के तस्करों से खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयों का मुनाफा कमाते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था। हालांकि, इससे पहले भी क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा नेपाल से लाई गई कुल 23 किलो चरस बरामद की गई थी, जिसकी कीमत लगभग 7.60 करोड़ थी।

इन लोगों का रहा सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरीक्षक किरण मरावी, उप निरीक्षक इरशाद अंसारी, उप निरीक्षक भरत लाल प्रजापति, उप निरीक्षक अंकित नायक, साबिर खान, चन्द्र मोहन मिश्रा, धीरज पाण्डे, मनीषा राठौर समेत अन्य सभी की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews