हरदा घटना पर सियासी संग्राम, हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर लगाया सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास और सुशासन की बहस से ध्‍यान भटकाने के लिए कांग्रेस समाज में भ्रम फैलाकर मध्‍यप्रदेश जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को अशांत करने का षड्यंत्र रच रही है। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी सामाजिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करेगा, उसे कानून का सख्त सामना करना पड़ेगा।
Hemant Khandelwal

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब सामाजिक विद्वेष पर टिकी है और वह अपनी डूबती राजनीति को बचाने के लिए मध्यप्रदेश के सामाजिक सद्भाव को चोट पहुंचाने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि अगर कोई भी सामाजिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करेगा तो कानून उसे बख्शेगा नहीं।

उन्होंने हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की  घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष को घेरा। खंडेवलाव ने कहा कि यह कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी लेनदेन से जुड़ा विवाद था लेकिन कांग्रेस ने जानबूझकर इस मामले को सांप्रदायिक और सामाजिक रंग देने का प्रयास किया ताकि उसके खोखले एजेंडे को कोई जमीन मिल सके।

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस को घेरा

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरदा की घटना कुछ लोगों के बीच का आपसी मामला था और इसमें लेनदेन का विवाद शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर अपनी डूबती हुई राजनीति को बचाने के लिए मामले को सांप्रदायिक एवं सामाजिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘विकास और सुशासन की बहस से ध्‍यान भटकाने के लिए कांग्रेस समाज में भ्रम फैलाकर मध्‍यप्रदेश जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को अशांत करने का षड्यंत्र रच रही है।’

कहा- कानून सबके लिए समान है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी चालें अब जनता समझ चुकी है और ये साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। इसी के साथ खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी सरकार सख्त भी है और संवेदनशील भी। उन्होंने कहा ‘न किसी को गलत करने दिया गया है न करने दिया जाएगा और जो भी सामाजिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करेगा, उसे कानून का सख्त सामना करना पड़ेगा चाहे वह कोई भी हो।’ हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून सभी के लिए समान है और कांग्रेस चाहें जितनी भी साजिशें कर ले, प्रदेश की शांति और एकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews