बीजेपी नेता केसवानी का कमलनाथ पर वार- “जन विरोधी और अहंकार से लबरेज हैं कांग्रेसी”

बीजेपी नेता केसवानी का कमलनाथ पर वार- “जन विरोधी और अहंकार से लबरेज हैं कांग्रेसी”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निकर वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत में हर देश भक्त का बचपन खाकी निकर पहनकर ही बीता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हर देशभक्त के लिए खाकी निकर वर्दी की तरह है, जिसका वो पूरी निष्ठा के साथ सम्मान करता है। ऐसे में निकर की व्याख्या हीन भावना से करना कमलनाथ की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाता है। इस खाकी नेकर को पहनकर ही हर संघ से जुड़े हर राष्ट्रवादी और देशभक्त ने युद्ध, आपातकाल और प्राकृतिक आपदा के समय अपना सर्वस्व देकर राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है। ऐसे में कमलनाथ बताएं कि उनका बचपन किस नेकर को पहनकर बीता है? जिसके कारण वे अनैतिक बयान देते रहते हैं।

अब ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा “हां, हम निक्कर धारी”

किसी से छिपी नहीं है कमलनाथ की खीज 
दुर्गेश केसवानी पत्रकारों को कमलनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब में सांसद था तब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा निक्कर पहनते थे। केसवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें अहंकार और ईर्ष्या से भरा हुआ बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि अहंकार से भरे कमलनाथ के घमंड के कारण कांग्रेस की अच्छी खासी सरकार अल्प समय में ही गिर गई। लेकिन आज भी उनका अहंकार खत्म नहीं हुआ, जिसके कारण वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ही पहचानने से इंकार कर रहे हैं। वहीं उनका पूरा बयान ईर्ष्या से भरा हुआ है। अल्पकाल के लिए सीएम रहे कमलनाथ की खीज किसी से भी छिपी नहीं है।

कांग्रेस के नेताओ की विचारधारा राष्ट्रविरोधी 
केसवानी ने इस अवसर पर कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी विचारधारा वाली पार्टी बताते हुए कहा कि निकर सादगी का प्रतीक है। देश को बेच बेचकर पैसे कमाने वाली कांग्रेस इसका सम्मान क्या करेगी? कांग्रेस तो हमेशा जाकिर नाइक और टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते आई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आतंकवादियों को जी कहते हैं। देशभक्तों पर सवाल उठाते हैं। वहीं कांग्रेस आज भी अपनी राष्ट्रविरोधी सोच से बाहर नहीं आ पाई है। यही कारण है कि वो कन्हैया कुमार जैसे लोगों को पार्टी की सदस्यता दे रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews