
भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर पार्टी की रीती नीति और सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश (BJP Madhya Pradesh) तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जा रही है ये वर्ग पचमढ़ी में आयोजित किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिविसीय प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में 14, 15 और 16 जून को आयोजित किया जायेगा, इसका उद्घाटन गृह मंत्री मित शाह करेंगे जबकि 16 जून को प्रशक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरे समय मौजूद रहेंगे
वीडी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सभी सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायक शामिल होंगे, उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरे समय मौजूद रहेंगे यानि वे तीनों दिन हर सत्र में शामिल होंगे।
प्रदर्शनी में दिखेगी जनसंघ से अब तक की यात्रा
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष की प्रदर्शनी लगेगी, इसके भाजपा की यात्रा जो जनसंघ से लेकर आज तक जारी है उसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक कार्यों की जानकरी होगी।
सभी सांसद विधायक लगायेंगे पौधे
वीडी शर्मा ने बताया कि सभी सांसद विधायक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा लगायेंगे साथ ही वर्ग में सैद्धांतिक, व्यावहारिक सहित कई विषयों पर चर्चा सत्र होंगे जिनपर आपस में चर्चा होगी पार्टी कैसे दुनिया के सबसे बड़ी राजनैतिक दल बनी इसपर प्रकाश डाला जायेगा।
लक्ष्मण सिंह के निष्कासन पर कही ये बात
लक्ष्मण सिंह निष्कासन मामले पर पूछे गए सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि ये कांग्रेस का उनका आंतरिक मामला है, इस पर मेरा बोलना उचित नहीं है क्योंकि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूँ, अनुशासन बहुत जरूरी है कई बार हमें भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ती है।
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार
कांग्रेस द्वारा विधायकों की छाती पर मूंग दलने की किसानों से अपील करने वाले बयान पर वीडी शर्मा ने कहा ये अनुचित है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं पूर्व मुख्यमंत्री और और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं, भाजपा की सरकार किसानों को ताकत देने का काम करती है, कांग्रेस केवल भड़काती है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुःख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि घटना असहनीय है पूरा देश स्तब्ध है, मैं भाजपा मध्य प्रदेश की तरफ से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।
[dgv_vimeo_video id=”1093029965″]
घटना बेहद असहनीय, पूरा देश स्तब्ध है…
एयर इंडिया विमान क्रैश घटना पर बोले सांसद और मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा, इस दुख की घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़ा है@vdsharmabjp #Ahmedabad #AirIndiaCrash #planecrashahmedabad pic.twitter.com/77hFk3sN3W
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 13, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

