BJP Manifesto : सीएम मोहन यादव बोले- ये संकल्प पत्र मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है, वीडी ने कहा- सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है संकल्प पत्र

MP BJP Manifesto

BJP manifesto launched in Madhya Pradesh : भारतीय जनता पार्टी ने कल बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती की मौके पर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र लॉन्च किया जिसे पार्टी ने संकल्प पत्र नाम दिया, आज मप्र भाजपा ने इसे भोपाल में लॉन्च किया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहाँ संकल्प पत्र को पीएम मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी वाला संकल्प पत्र बताया वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये संकल्प पत्र बीजेपी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

प्रदेश मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र लॉन्च किया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा की तरह इस बार भी जनता से सुझाव लेकर इस संकल्प पत्र को जारी किया है, संकल्प पत्र को 2047 के विकसित भारत के लिहाज से बनाया गया है, उन्होंने बताया कि हमने नमो एप और सुझाव पेटियां से मिले सुझावों के आधार पर बनाया है।

MP में 1100 जगहों पर लगाई सुझाव पेटियां मिले 26 हजार सुझाव

वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा ने एमपी में 1100 जगहों पर सुझाव पेटियां लगाई थी जिसमें  26 हजार सुझाव मिले थे और मध्य प्रदेश से मिले महत्वपूर्ण सुझाव भी संकल्प पत्र में जोड़े गए हैं, उन्होंने कहा कि ये 5 साल की मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है उन्होंने कहा कि पूरा संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास के लिए समर्पित है ये भाजपा के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित संकल्प पत्र है।

पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है : सीएम यादव 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आमतौर पर पार्टियाँ चुनाव पार्टी घोषणा पत्र जारी करती हैं लेकिन मोदी जी ने संकल्प पत्र नाम दिया, क्योंकि ये मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का संकल्प पत्र है, पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है उसका संकल्प पत्र है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जो काम एमपी सरकार को मिले हैं वे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय काफी हद तक काम हुए हैं, अब हम भी उन कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जान फूंकी, टूरिज्म और हेरिटेज को भी एमपी में बढ़ावा मिला, बाबा महाकाल के महालोक के बाद धार्मिक पर्यटन में भी एमपी ने छलांग लगाई है, डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना है संकल्प पत्र में हमने टूरिज्म को बढ़ाने का संकल्प लिया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews