एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित 40 दिग्गजों के नाम

mp election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा निर्वाचन में नामांकन दाखिल करने के लिए अब केवल एक दिन 30 अक्टूबर का दिन ही रह गया है, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर चुनाव मैदान में बचे अधिकारिक उम्मीदवारों के घोषणा निर्वाचन आयोग करेगा, फिर इसके बाद शुरू होगा धुंआधार प्रचार।

भाजपा की रणनीति, पूर्ण बहुमत की सरकार बने 

भाजपा इस बार मध्य प्रदेश चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है, 2018  में मिले झटके से उसने सबक लेते हुये इस बार पार्टी ने पूरी रणनीति तैयार की है और उसके आधार पर भाजपा दावा कर रही है कि वे मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा  रहे हैं।

पीएम मोदी सहित 40 वरिष्ठ नेता मप्र में करेंगे प्रचार 

आज भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं , ये 40 नेता प्रदेश में प्रचार करेंगे और जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान क्यों करना है इसके बारे में बताएँगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews