
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor
Bhopal Excise DepartmentBulldozer Action : भोपाल में रविवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया विभाग की टीम ने अवैध रूप से पकड़ी हजारों लीटर शराब और बियर की बोतलों पर बुलडोजर चलाया। करीबन एक करोड़ 46 लाख की शराब की बोतलों को जमीन पर बिछाकर इन पर बुलडोजर चला कर उन्हे नष्ट किया गया। भोपाल में करीबन तीन साल बाद आबकारी विभाग ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है, यह शराब लोग के घरों, होटल, रेस्टोरेंट, खेत, गाड़ियों से जब्त की गई थी, विभाग ने गांधी नगर स्थित आबकारी विभाग गोदाम में यह कार्रवाई की।
[dgv_vimeo_video id=”860628509″]
नष्ट करने से पहले ली अनुमति
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बियर और शराब की बोतलों की एक्सपायरी डेट 6 महीने से ज्यादा पुरानी हो चुकी थी। 6 महीने से ज्यादा स्टॉक में रहने के बाद बियर खराब हो जाती है। स्टॉक को नष्ट करने के लिए आबकारी आयुक्त से परमिशन ली गई थी। इसके अलावा नष्ट की गई शराब में जब्त की गई देशी और कच्ची शराब भी शामिल है।
करीबन दो किलोमीटर तक फैली शराब की गंध
कार्रवाई के बाद एक से दो किलोमीटर तक शराब की गंध फैल गई। लगातार जब्त शराब को न्यायालय के आदेश के बाद समिति बनाकर नष्ट किया गया है। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम् रायचुरा ने बताया कि, कुल 1.46 करोड़ रुपए की शराब नष्ट की गई है। इसे 1 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2022 के बीच 2811 मामलों में जब्त किया गया था। इसमें स्प्रिट 305 पेटी, बीयर 97 पेटी, देशी शराब 1278 पेटी, कच्ची शराब 85,331 लीटर शामिल है। इसके अलावा 85 पेटी हाईरिज भी शामिल है।
