
Surprise inspection of base kitchens – Itarsi.
BHOPAL NEWS : बैरसिया विकासखंड के गुनगा क्षेत्र में ग्राम इजगिरी के आंगनबाड़ी केंद्र में दूषित खाना खाकर बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और रेफरल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। घटना की सूचना पर सी एम एच ओ भोपाल द्वारा तुरंत चार 108 एंबुलेंस वाहन भोपाल से भेजे गए एवं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। सिविल अस्पताल बैरसिया से भी एक एंबुलेंस वाहन घटना स्थल पर भेजा गया।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम, तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास अधिकारियों द्वारा गांव में पूरे समय उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई गई हैं। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बैरसिया एवं चिकित्सकों के दल द्वारा 62 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 6 बच्चों को सिविल अस्पताल बैरसिया में भर्ती करवाकर उपचार दिया जा रहा है। इन बच्चों की हालात पूरी तरह से स्थिर है। 1 बच्चे को हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। इन बच्चों की आयु 3 से 5 साल है।
भोजन के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गए
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा आंगनवाड़ी में परोसे गए भोजन के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं। इजगिरी गांव में बच्चों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग निरन्तर की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, सुपरवाइजर , एएनएम एवं आशा को बच्चों की देखभाल के साथ साथ उपचार एवं आवश्यकतानुसार रेफरल करने के निर्देश दिए गए हैं।
