हड़ताली स्वास्थ्य संविदाकर्मी की पुलिस पिटाई का मामला, हेल्थ और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी

हड़ताली स्वास्थ्य संविदाकर्मी की पुलिस पिटाई का मामला, हेल्थ और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी

Contract Health Worker Deepak Saxena Paralyzed : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस द्वारा की गई मारपीट के कारण एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी दीपक सक्सेना के लकवाग्रस्त हो जाने और उसके सिर में भी गंभीर चोट आने की घटना पर संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल चल रही है।

हड़ताल पर है संविदाकर्मी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की मारपीट 

दीपक सक्सेना उन आठ स्वास्थ्यकर्मियों में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने बीते शनिवार को जेपी अस्पताल से बलपूर्वक गिरफ्तार किया था। हालांकि चौतरफा विरोध के बाद पुलिस ने बीते रविवार की शाम ही उन्हें छोड़ दिया था। सक्सेना के साथियों ने बताया कि पुलिस कस्टडी में उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी। मामले में आयोग ने पीड़ित को आई चोटों एवं इलाज के सबंध में आयुक्त, स्वास्थ्य सेवायें मप्र शासन एवं पुलिस कमिश्नर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब-तलब किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews