मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान-सितंबर के अंत तक करवा देंगे MP में उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान-सितंबर के अंत तक करवा देंगे MP में उपचुनाव

भोपाल।
मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों की जारी तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा सामने आया है।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने समय पर ही चुनाव करवाने की बात कही है।आयुक्त के अनुसार, सितंबर के अंत तक उपचुनाव हो जाएंगे।संभावना जताई जा रही है राखी से पहले चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अरोड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में उप चुनाव समय पर ही होंगे। सितंबर के अंत तक उपचुनाव करवा देंगे। सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में अभी करीब दो महीने का वक्त है, ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द ही हो सकती है।

दरअसल, एमपी में लगातार बढते कोरोना के आंकडों को देखकर यह कहा जा रहा था कि चुनाव टाले जा सकते है। लेकिन आज आयुक्त के बयान से साफ हो गया है कि समय पर ही उपचुनाव होंगे। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा बडी सावधानी रखी जाएगी। मतदाताओं की सेहत का ध्यान रखते हुए अलग अलग बूथ बनाए जा सकते है औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन किया जाएगा।जहां राजनैतिक पार्टियों के लिए यह चुनाव बडी चुनौती होगी वही आयोग के लिए भी किसी बडे टास्क से कम नही।

बता दे कि मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर उप चुनाव होना है, जिसमें से 24 सीटे कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई है और दो विधायकों के निधन से। भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान नही हुआ है ,लेकिन आयुक्त के बयान के बाद राजनैतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो गई है। हालांकि सभी राजनीतिक दलों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और जीत के लिए रणनीति बनाना शुरु कर दिया है।यह चुनाव कांग्रेस और बीजेपी का एमपी में भविष्य तय करेंगे। जहां प्रदेश की शिवराज सरकार सत्ता बचाने की कोशिश करेगी वही कांग्रेस कमबैक में लगी हुई है।इस बार का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगेगी और उनका फैसला जनता करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews