सीएम डॉ मोहन यादव ने PM Modi को बताया लोकतंत्र का महानायक, प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, पत्रकार बीमा राशि पर भी बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ और स्वास्थ्य जीवन की कामना की, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महानायक बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है 
PM Modi

PM Modi’s birthday : भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही है, अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, आज ही के दिन से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 शुरू हो रहा है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और पीएम मोदी को लोकतंत्र का महानायक बताया।

पीएम मोदी का जीवन हमें ताकत और ऊर्जा देता है 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाई गई एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महानायक बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सरकार उठाएगी पत्रकार बीमा राशि वृद्धि का अतिरिक्त भार 

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जीवन के विभिन्न पहलू हमें ताकत और ऊर्जा देते हैं, हम ईश्वर से उनके शतायु होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी का जीवन हमें मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने पत्रकार बीमा राशि की वृद्धि को लेकर की जा रही मांग पर कहा कि सरकार पत्रकारों के साथ है हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा।

पत्रकारों के हित में सरकार के फैसले पर वीडी शर्मा ने सीएम को दिया धन्यवाद  

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को शतायु होने की कामना करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने प्रदेश कार्यालय में और हर जिले में सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि “पत्रकार बीमा योजना” में बीमा कंपनी द्वारा की गई प्रीमियम वृद्धि का भार भाजपा सरकार उठाएगी, ये फैसला सरकार ने लिया है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देता हूँ। वीडी शर्मा ने कहा हम सब लोग माननीय प्रधान सेवक के जीवन पर उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य व शतायु होने की कामना करते हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”1010118487″]

[dgv_vimeo_video id=”1010116872″]

[dgv_vimeo_video id=”1010116943″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews