BJP सदस्यता अभियान की सफलता पर सीएम डॉ मोहन यादव ने जताई ख़ुशी, दूसरे चरण के लिए कही बड़ी बात

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि हम लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके संकल्प एवं अथक परिश्रम से हम शीघ्र अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।
BJP membership campaign

BJP Membership Campaign : मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की, उन्होंने प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सदस्य संख्या के रिकॉर्ड पर ख़ुशी जताई।

मध्य प्रदेश ने हाल ही में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे हुए सदस्यता अभियान के पहले चरण में ही एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक सभी सदस्यों की समीक्षा की जाएगी और आज से वही काम शुरू हुआ जिसमें सीएम डॉ मोहन यदव शामिल हुए।

सीएम बोले हम दूसरे चरण में इस लक्ष्य को पार करेंगे 

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमें पहले चरण में एक करोड़ के आंकड़े को पार किया है, उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान लगातार जारी है, बड़ी बात ये है कि इसमें सांसद, विधायक, मंत्री, पार्षद से लेकर बूथ तक का कार्याकर्ता शामिल है, उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि हम दूसरे चरण में सदस्यता का ये रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।

वीडी शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि हम लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके संकल्प एवं अथक परिश्रम से हम शीघ्र अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

देश में लक्ष्य प्राप्ति की दृष्टि से MP तीसरे नंबर पर

  • असम 85%
  • ⁠हिमाचल प्रदेश 75%
  • मध्य प्रदेश 70%
  • गुजरात 70%,
  • UP 65%
  • उत्तराखंड 65%
  • अरुणाचल प्रदेश 65%
  • त्रिपुरा 60%

[dgv_vimeo_video id=”1013764563″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews