सीएम डॉ. मोहन यादव ने जर्मनी के निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, कहा ‘निवेशक मेहमान नहीं हमारे परिवार का हिस्सा हैं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में यहां की उच्च तकनीक का उपयोग हो और साथ ही इन्वेस्टर्स को भी बेहतर उपलब्धि मिले। सीएम ने एमपी की विशिष्ट सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जिनमें प्रदेश का बुनियादी ढांचा, संसाधन और निवेशकों के अनुकूल वातावरण शामिल हैं।
Dr. Mohan Yadav Germany visit

CM Dr. Mohan Yadav Germany Visit : सीएम डॉ. मोहन यादव ने जर्मनी दौरे में कहा कि हम चाहते हैं कि जर्मनी की कंपनियां अपनी उन्नत तकनीक के साथ मध्यप्रदेश में निवेश करें। उन्होंने म्यूनिख में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। यहां उन्होंने उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मध्य प्रदेश में एग्रीकल्चर, एआई, हेल्थ, एजुकेशन, नई तकनीक सहित अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इस यात्रा का उद्देश्य मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, औद्योगीकरण और दुनिया के सामने प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है। यूके और जर्मनी का दौरा, बौद्धिक संपन्न युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर लेकर आ रहा है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में यहां की उच्च तकनीक का उपयोग हो और साथ ही इन्वेस्टर्स को भी बेहतर उपलब्धि मिले।’

CM ने कहा ‘निवेशक हमारे परिवार का हिस्सा हैं’

जर्मनी के म्यूनिख में सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘आज मध्य प्रदेश संपूर्ण इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन है। ये एक विशाल मार्केट है जो निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर भी है। उन्होंने कहा कि विकास की यह बस शुरुआत है। हम केवल वादे नहीं क्रांतिकारी बदलाव भी करते हैं। मध्य प्रदेश ने सभी प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया है और मैं खुद सभी प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग करता हूं। हमने दो हज़ार से अधिक प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं को या तो खत्म कर दिया या सरल बना दिया है जो व्यवसाय में रुकावट बनते थे। मध्य प्रदेश में निवेशक मेहमान नहीं परिवार का हिस्सा है। आप आज निर्णय लें और कल से अपना प्लांट शुरु करें। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में यहां की उच्च तकनीक का उपयोग हो और साथ ही इन्वेस्टर्स को भी बेहतर उपलब्धि मिले’

जर्मनी के निवेशकों को भोपाल समिट का निमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री ने जर्मनी के निवेशकों को फरवरी में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट के लिए निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आपको इस समिट के लिए आमंत्रित करता हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘भारत और जर्मनी के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। जर्मनी से मध्यप्रदेश के लिए प्रत्येक सेक्टर में अनेक प्रस्ताव मिले हैं। प्रदेश में एग्रीकल्चर, एआई, हेल्थ, एजुकेशन, नई तकनीक और हैवी इंडस्ट्रीज सहित अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हम जर्मनी के साथ ऐसी नई साझेदारी चाहते हैं, जो केवल व्यापार तक सीमित न हो। मध्यप्रदेश एक उत्कृष्ट निवेश गंतव्य है, जहां निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारी विकास दर डबल डिजिट में है और हम पावर सरप्लस स्टेट हैं।’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की अपार संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews