
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली दौरे के दौरान देश एक गृह एवं सहकारिता अमित शाह से मुलाकात की, उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ने आपराधिक कानूनों को लागू करने में किये गए नवाचारों और सहकारिता के क्षेत्र में किये गए नवाचारों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने।
दूध उत्पादन में देश की राजधानी बनेगा मध्य प्रदेश
सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी, जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश देश की राजधानी बने इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं।
नए कानून लागू करने में अग्रणी राज्य बना MP
मुख्यमंत्री ने अमित शाह को प्रदेश में नए आपराधिक कानून लागू करने और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा नए कानून लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रहे नवाचारों के माध्यम से सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिये आभार माना।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दूध उत्पादन में वृद्धि, नए कानूनों के क्रियान्वयन, सहकारिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मध्यप्रदेश सुशासन के नए-नए कीर्तिमान रचे तथा देश की… pic.twitter.com/Qh6kxGmOu8
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 12, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

