निवेश लाएंगे सीएम कमलनाथ, डाटा सेंटर व्यवसाय में चमकेगा मध्य प्रदेश

निवेश लाएंगे सीएम कमलनाथ, डाटा सेंटर व्यवसाय में चमकेगा मध्य प्रदेश

भोपाल| निवेश की संभावनाओं को लेकर दावोस दौरे पर गए मुख्यमंत्री कमलनाथ की यात्रा सफल रही है| अमेजन ने मप्र में निवेश के संकेत दिए हैं। दावोस में चल रही वर्ल्ड इकाॅनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक के तीसरे दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ की अमेजन वेब सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट मैक्स पीटरसन से मुलाकात हुई।

मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि फिलहाल नई दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, बैंगलुरू, पुणे, चैन्नई मिलाकर 6 स्थानों पर कंपनी काम कर रही है। इसमें दिल्ली, मुम्बई और चैन्नई में डाटा सेंटर हैं। मध्यप्रदेश में भी कंपनी अपनी आमद दर्ज करना चाहती है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में डाटा सेंटर व्यवसाय के लिए जरूरी जमीन, बिजली और श्रम आदि सभी परिस्थितियां मौजूद हैं। डाटा सेंटर व्यवसाय के लिए 9 स्थानों पर 690 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यहां इकाइयां लगाने पर लागत में 75 फीसदी तक की रियायत मिल सकेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के अध्यक्ष श्री बॉर्ज ब्रेंडे से और लुलु ग्रुप के मालिक मोहम्मद युनुस अली से मुलाकात की। दावोस के दौरे में मध्यप्रदेश ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 हजार 125 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews