सीएम डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में किया 100 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन, छात्रों के लिए की ये घोषणाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए युग की ओर अग्रसर है और मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा युवाओं को रोज़गारपरक और व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में किया 100 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन, छात्रों के लिए की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में ‘पीएम-उषा परियोजना’ के अंतर्गत नवीन कन्या छात्रावास, कृषि भवन, और आईटी पार्क का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्र 2025-26 के दीक्षारंभ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सभी महाविद्यालयों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का जो मॉडल बना है, देशभर के लोग उसे देखने आ रहे हैं। नई शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन करते हुए हम प्रधानमंत्री के कदम से कदम मिलाकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में किया विकासकार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम उषा परियोजना के अंतर्गत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। लगभग 100 करोड़ की लागत वाले इन विकास कार्यों से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में क्रांति हो रही है। उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक नए युग की ओर अग्रसर है। युवाओं के सपनों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और राष्ट्र आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। बदलते दौर में भारत ने न सिर्फ अपनी क्षमताओं को सिद्ध किया है, बल्कि आने वाली संभावनाओं की दिशा में भी पूरी दुनिया के सामने एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की है।’

स्टूडेंट्स के लिए की घोषणाएं

सीएम ने कहा कि प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में रोजगारपरक कोर्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन से अधिक से अधिक नए रोज़गारपरक कोर्स शुरू करने की बात कहते हुए घोषणा की कि सरकार इन कोर्स के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बस परिवहन सुविधा शुरू करने की घोषणा भी की ताकि आने-जाने में किसी भी विद्यार्थी को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के लिए हमेशा तत्पर है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews