सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए दी अग्रिम बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल भारत के इतिहास का एक नया दिन बनेगा जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के घटक दल के नेता होने के नाते तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। ये देश की आज़ादी के बाद पहले ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे जो इतने अच्छे बहुमत के साथ शपथ लेंगे और ये हम सभी के लिए गौरव की बात है।
CM Mohan

CM Mohan Yadav congratulated PM Modi : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि वो इस शपथ ग्रहण समारोह में सम्मलिति होंगे और इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अग्रिम शुभकामनाएँ और बधाई देते हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

सीएम ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘यशस्वी प्रधानमंत्री 9 तारीख को शपथ लेने वाले हैं और उत्साह उमंग से इसकी तैयारी की जा रही है। कल भारत के इतिहास का एक नया दिन बनेगा जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एनडीए के घटक दल के नेता होने के नाते तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। ये देश की आज़ादी के बाद पहले ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे जो इतने अच्छे बहुमत के साथ शपथ लेंगे। भारत को दुनिया में तीसरी आर्थिक ताक़त बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं और मैं इस अवसर पर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ देता हूँ’।

शपथ ग्रहण समारोह में आएँगे कई अतिथि

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को होने वाला है। इस अवसर पर, भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।  श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफ़ीफ़, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने हिस्सा लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews